Uttar Pradesh Crime

Video: बांदा में किस गलती से फेल हो गया लुटेरी दुल्हन का प्लान?

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के एक जिले में लूट गैंग का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। लुटेरी दुल्हन से पुलिस पूछताछ कर रही है। शादी के नाम पर अविवाहित लोगों को टारगेट किया जाता था। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी के नाम पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। गिरोह के निशाने पर अविवाहित लोग होते थे। जिनको फंसाया जाता और लड़की से शादी करा दी जाती। लेकिन लुटेरी दुल्हन शादी के बाद मौका देखकर कैश और ज्वेलरी लूटकर फरार हो जाती थी। ये लोग पहले भी वारदातों में शामिल रहे हैं। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के सामने आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन

ये लोग मूल रूप से जालौन के रहने वाले हैं। लड़की के साथ जो महिला पकड़ी गई है, वह शादी के दौरान उसकी मां के तौर पर मौजूद रहती थी। लुटेरी दुल्हन कई फर्जी शादियां कर चुकी है। गैंग के लोग अपना शिकार ढूंढते थे। जिसके बाद मोटी रकम की डिमांड की जाती थी। ये लोग खुद को लड़की का रिश्तेदार बताते थे। इन सबका प्लान ठगी की एक शिकायत दर्ज होने के बाद फेल  हो गया। आखिर इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया है? विस्तार से जानने के लिए देखते हैं यह रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ