ranbir kapoor protect alia bhatt fans crowd video viral sanjay leela bhansali birthday bash

Video: Alia Bhatt के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए पति Ranbir, भीड़ से यूं बचाते आए नजर

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Viral Video: एक्ट्रेस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस सेल्फी लेने के लिए अचानक एक्ट्रेस को घेर लेते हैं।

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ पब्लिक प्लेस में जब भी नजर आती हैं, तो उनके साथ तस्वीरें क्लिक करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब ये क्यूट कपल फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी कार में बैठने जा रहे हैं। तभी फैंस की भीड़ एक्ट्रेस को घेर लेती है। इस दौरान दो फीमेल फैंस सेल्फी लेने के लिए अचानक आलिया का हाथ पकड़ लेती हैं।

विज्ञापन

रणबीर ने ऐसे संभाली सिचुएशन

उधर, फैन की इस हरकत से आलिया भट्ट भी हैरान रह जाती हैं, जिसके बाद रणबीर कपूर तुरंत एक्शन मोड में आ जाते हैं। वह तुरंत एक्ट्रेस के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड आ जाते हैं और फैंस की भीड़ से दोनों को बचाते हैं। जाहिर है कि इस तरह की सिचुएशन में सेलिब्रिटी पहले भी फंस चुके हैं, जब फैंस अचानक उन्हें सेल्फी लेने के लिए घेर लेते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ