RAHUL GANDHI

Video: कौन से 5 तरीके हैं जिनसे हुई हरियाणा में वोट चोरी? राहुल गांधी ने बताया गणित

Video: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज हरियाण में वोट चोरी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि हरियाणा में लाखों वोट चोरी हुई है और पांच तरीकों से की गई है. आइए वीडियो रिपोर्ट में पूरी बात समझते हैं.

Video: हरियाणा में वोट चोरी के मामले में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है और कहा है कि यहां लाखों वोटों की चोरी हुई है. उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि हरियाणा में लगभग 25 लाख वोटों को पांच अलग-अलग तरीकों से चुराया है. राहुल गांधी का मानना है कि इससे हर 8 में से 1 वोट नकली है और यह चुनावी गड़बड़ी है. ये हैं वो 5 तरीकें-

विज्ञापन

डुप्लीकेट वोटर्स- एक ही व्यक्ति का नाम कई बार अलग-अलग बूथों पर दर्ज पाया गया. कुछ चेहरों की 100 से ज्यादा बार एंट्री मिली.

विज्ञापन

इनवैलिड एड्रेसेस- करीब 9,000 ऐसे पते मिले जो अस्तित्व में ही नहीं हैं या फर्जी बताए गए.

बल्क वोटर्स- लगभग 19 लाख वोटर्स ऐसे हैं जो एक ही पते या समान पहचान के साथ समूह में जोड़े गए.

विज्ञापन

फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का दुरुपयोग- एडिशन और डिलीशन की प्रक्रिया में फर्जी एंट्रीज़ करवाई गईं, जिससे वैध वोटर्स को हटाया गया और फेक नाम जोड़े गए.

मल्टी-स्टेट वोटिंग- हजारों ऐसे लोग मिले जो यूपी, गुजरात या जम्मू-कश्मीर में भी वोट डालते हैं और हरियाणा की सूची में भी दर्ज हैं. पूरी बात जानने के लिए देखें न्यूज 24 का यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ