Rahul Gandhi, income tax,

सरकार बदलेगी तो छोडूंगा नहीं.. राहुल गांधी की खुली चेतावनी

Rahul Gandhi: इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1800 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर एक वीडियो में इस नोटिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर एक वीडियो में कांग्रेस को मिले इनकम टैक्स के नोटिस पर उन्होंने कहा कि जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा फिर कोई ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेगा।

विज्ञापन

भाजपा पर 4600 करोड़ रुपए निकलते हैं

इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1800 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। इस नोटिस पर कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि ये पांच सालों के टैक्स का नोटिस है। इस नोटिस में सीताराम केसरी के समय की 35 करोड़ की (टैक्स) डिमांड भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन नियमों के तहत कांग्रेस को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है, उसी आधार पर भाजपा पर 4600 करोड़ रुपए निकलते हैं। लेकिन इनकम टैक्स विभाग उनसे वसूली के लिए दबाव नहीं बना रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ