rahul gandhi big fan coming from delhi

Voter Adhikar Yatra के बीच मिला राहुल गांधी का जबरा फैन, बाइक पर दिल्ली से आया बिहार

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं। ये सभी बुलेट और जीप पर सवार होकर आगे बढ़कर लोगों से जुड़कर उनका समर्थन मांगा है। इसी बीच राहुल गांधी का एक फैन दिल्ली से बिहार बाइक से आया है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा पूरी कर पटना वापस लौट आए हैं। इस यात्रा को लेकर उन्होंने बताया कि लोगों का अपार जन समर्थन मिला है। इसके अलावा इस यात्रा में उम्मीद से ज्यादा लोग शामिल भी हुए। उनका मुताबिक, यात्रा का डायरेक्ट मैसेज पूरे देश के लोगों तक पहुंच गया है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है। वहीं, इस यात्रा में एक और दिलचस्प बात देखने को मिली है। इस यात्रा में एक युवक दिल्ली से बिहार अपनी बाइक से आया है और उसने बताया कि वह राहुल गांधी का सबसे बड़ा फैन है। उनको सपोर्ट करने के लिए वो दिल्ली से यहां अपनी बाइक लेकर पहुंचा है। युवक ने कहा कि राहुल गांधी भारतवर्ष के बाहुबली हैं। आगे उस युवक ने बताया कि इस यात्रा से न सिर्फ बिहार बल्कि पूरा देश जाग रहा है। युवक ने अपने आपको राहुल गांधी का सबसे बड़ा फैन क्यों कहा है और वोटर अधिकार यात्रा को क्या-क्या बातें कही हैं, चलिए जान लेते हैं इस वीडियो की मदद से…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ