Rahul Gandhi

Video: राहुल गांधी ने दौड़ाई बुलेट, तेजस्वी यादव ने दिया साथ, कहां पहुंची वोटर अधिकार यात्रा?

Rahul Gandhi Bullet Ride: बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है, जो 20 से ज्यादा जिलों को कवर करके 16 दिन में खत्म होगी। यात्रा के 7वें दिन राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ बिहार की सड़कों पर बुलेट बाइक दौड़ाई।

Rahul Gandhi Bullet Ride: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 24 अगस्त 2025 को बिहार के पूर्णिया जिले के खुश्कीबाग से शुरू हुई, जहां राहुल गांधी ने सड़कों पर बुलेट बाइक दौड़ाई। तेजस्वी यादव ने भी बुलेट दौड़ाकर उनका साथ दिया। बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिन में यात्रा 20 से ज्यादा जिलों को कवर करते हुए 1300 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी।

विज्ञापन

27 अगस्त को मुजफ्फरपुर जाएगी यात्रा

सासाराम के परसथुआ से 2500 लोगों के साथ शुरू हुई यात्रा 18 अगस्त को औरंगाबाद पहुंची थी। 27 अगस्त को यात्रा दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाएगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा के खास चेहरे हैं। बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा एक जन आंदोलन है, जो बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ शुरू की गई है।

विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने के लिए यात्रा

लोगों को जागरूक करने और लोगों के मताधिकार की रक्षा करने के लिए शुरू की गई है। विपक्ष यह दावा करते हुए SIR का विरोध कर रहा है कि BJP चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटर लिस्ट को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है, जिससे अल्पसंख्यक और दलित समुदाय मताधिकार से वंचित रह सकते हैं।

देखें राहुल गांधी ने कैसे बिहार की सड़कों पर बुलेट दौड़ाई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ