Delhi Assembly Elections 2025

Delhi Election में आतिशी जीतेंगी या हारेंगी? कालकाजी की जनता से ही सुनें क्या है माहौल...

Delhi Assembly Elections 2025 Result: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीतेंगी या भाजपा के रमेश बिधूड़ी मोर्चा मारेंगे। इस सवाल का जवाब जनता से पूछा गया तो मिले जुले रिएक्शन सामने आए। जनता ने अपनी राय खुलकर व्यक्त की।

Public Reaction on Kalkaji Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान हो चुका है। इस बार 60 प्रतिशत से ज्यादा, लेकिन 65 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। वहीं अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट की तरह दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी की कालकाजी विधानसभा सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर आतिशी के सामने कांग्रेस ने अलका लांबा और भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को चुनावी रण में उतारा।

विज्ञापन

मतदान से ठीक पहले आतिशी और रमेश बिधूड़ी के बीच विवाद भी हुआ। दोनों गुटों के खिलाफ पुलिस ने FIR भी दर्ज की। इसके बाद केजरीवाल और आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर गुंडागर्दी पर उतरने के आरोप भी लगाए। इन सभी के बीच कालकाजी सीट से चुनाव कौन जीतेगा, इस पर जनता की राय पूछी गई तो मिले जुले रिएक्शन आए। आइए जानते हैं कि जनता क्या कह रही है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ