Priyanka Gandhi
विज्ञापन

Video: हिरासत में क्यों लिए गए राहुल और प्रियंका? इंडिया ब्लॉक के मार्च में मचा बवाल

Video: विपक्ष के मार्च के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी समेत लगभग सभी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। इस पर कांग्रेस के नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस मामले पर DCP का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सांसदों को हिरासत में क्यों लिया गया है।

Video: इंडिया गठबंधन का आज SIR और वोट चोरी को लेकर मार्च निकाला गया। इस मार्च को दिल्ली पुलिस ने बीच में ही रोकते हुए कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष को हिरासत में लिया है। इस पर DCP का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सांसदों को हिरासत में लिए जाने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि केवल 30 लोगों को कैंपेन में शामिल होने की इजाजत दी गई थी। इसके चलते ही सांसदों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही बता दिया गया था कि कोई भी 30 लोग यहां आ सकते हैं।

इस प्रोटेस्ट में अखिलेश यादव का वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। बाकी सांसदों के साथ अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ