Rahul Gandhi News

Video: 'समय लगेगा हम आप सभी को पकड़ेंगे, एक-एक कर पकड़ेंगे', Rahul Gandhi ने EC को दी खुली चुनौती

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर 6.5 लाख वोटों में से 1 लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक ही वोटर कई बार वोट डाल रहा है और चुनाव आयोग संविधान के खिलाफ काम कर रहा है।

वोट चोरी का आरोप लगाकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग और बीजेपी पर काफी आक्रामक हैं। राहुल गांधी का आरोप है कि एक ही वोटर कई बार वोट डाल रहा है। राहुल गांधी का कहना है कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद उन्हें गड़बड़ी का अंदेशा हो गया था। इसके बाद कर्नाटक के बेंगलुरु की एक लोकसभा सीट पर रिसर्च करवाया गया, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। राहुल ने बताया कि महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 6.5 लाख वोट हैं और 1,00,250 वोटों की चोरी हुई है, यानी हर छह वोट में से एक। उन्होंने भाजपा को वोट दिया था। तभी हमें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है।

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग संविधान के लिए काम करता है। तमिलनाडु में वोटों की चोरी हुई है, एक विधानसभा सीट की हमने जांच की है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एक से अधिक सीटों पर चोरी हुई है। चुनाव आयोग और उसके अधिकारी संविधान पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मैं ऐसे अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि अगर आप सोच रहे हैं कि संविधान पर हमला करके आप बच जाओगे, तो फिर से सोचिए। समय लगेगा लेकिन हम आपको पकड़ेंगे। एक-एक कर पकड़ेंगे, मेरी बात याद रखना।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ