स्टार बल्लेबाज ने खटखटाया टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा, धांसू प्रदर्शन से मचाया हाहाकार

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने टी-20 मुंबई लीग में कमाल की बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने 8 जून को विरोधी टीम के खिलाफ अपने बल्ले से हाहाकार मचा दिया। शॉ ने टीम इंडिया में वापसी के लिए अपने दावे मजबूत किए हैं।

Cricket News (2)

Prithvi Shaw: टीम इंडिया से इन दिनों दूर चल रहे पृथ्वी शॉ ने टी-20 मुंबई लीग में कमाल कर दिया। लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे शॉ का बल्ला 8 जून को खूब गरजा। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की ओर से हिस्सा लेते हुए शॉ ने Triumphs Knights MNE टीम के खिलाफ धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली। शॉ की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई पैंथर्स ने 38 रनों से जीत भी हासिल की। इस मैच में शॉ ने 34 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल हैं।

इस दौरान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 220.59 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। शॉ की अर्धशतकीय पारी के दम पर नॉर्थ मुंबई ने 20 ओर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली Triumphs Knights MNE 169 रनों पर ही सिमट गई। शॉ ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटाया है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देथ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ