Narendra Modi and Varun Gandhi

पीलीभीत में पीएम मोदी की सभा में नहीं आए वरुण गांधी, क्या होगा BJP को इसका नुकसान?

Pilibhit lok sabha constituency: पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने वर्तमान सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। जितिन प्रसाद यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं और पूर्व में कांग्रेस में रह चुके हैं।

Pilibhit lok sabha constituency: पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा थी। इस दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत दिग्गज भाजपा नेता सभा में शामिल हुए। लेकिन इस दौरान सांसद वरुण गांधी जनसभा से नदारद रहे और न ही मंच से किसी ने उनके बारे में चर्चा की। पिछले दिनों वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों के लिए खुला पत्र लिखा था। इस पत्र में वह कई बार अपनी मां का जिक्र करते हुए भावुक हुए थे, आज भी लोकसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों की बड़ी संख्या है, जिससे संभावना है कि चुनाव में बीजेपी को इसका नुकसान होगा।

विज्ञापन

जितिन प्रसाद हैं बीजेपी उम्मीदवार 

चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। बता दें इस बार पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने वर्तमान सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। जितिन प्रसाद यूपी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं और पूर्व में कांग्रेस में रह चुके हैं। बता दें 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है और 4 जून को मतगणना होगी। यूपी में कुल 80 लोकसभा सीट हैं, बीजेपी ने अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ