हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pahalgam Attack के आतंकियों की तस्वीरें रिवील, देखें News24 की पहलगाम से सीधी रिपोर्ट

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद देशभर में अलर्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सऊदी अरब के दौरे से बीच में लौटने के बाद दिल्ली में हाईलेवल की बैठकें हो रही हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। पहलगाम में सेना आतंकियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है।

विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बैसरन इलाके में सेना और स्पेशल कमांडोज की टीमें आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बल भी आतंकियों की जोर-शोर से तलाश कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर, डॉग स्क्वॉड भी अभियान में शामिल किए गए हैं। रिहायशी इलाकों में ड्रोन्स की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि हमले में चार आतंकी शामिल थे। 2 आतंकी पाकिस्तानी और 2 लोकल मॉड्यूल के हैं। हमले में स्थानीय लोग भी मददगार रहे हैं, जिनकी तलाश में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हमले में 28 लोगों की मौत हुई है, 17 घायल हैं।

मृतकों में 26 पर्यटक और 2 स्थानीय लोग शामिल हैं। हमला करने वाले आतंकियों की पहली तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में चारों आतंकी एक-दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर खड़े हैं। इससे पहले एनआईए ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए थे। चश्मदीदों से बातचीत के बाद ये स्केच तैयार किए गए हैं। पहलगाम में अब स्थिति क्या है? जानने के लिए देखते हैं न्यूज24 की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola