हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ओडिशा में शुरू हुई 'पोटैटो पॉलिटिक्स', क्या ममता दीदी करेंगी मदद?

Odisha potato Politics News: ओडिशा में पक्ष और विपक्ष के बीच पोटैटो पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इसे लेकर दोनों पक्षों में रेस लगी है। वहीं इसका हल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। ऐसे में क्या ममता ओडिशा की मदद करने के लिए हामी भरेंगी?

विज्ञापन

Odisha Potato Politics ask help from Mamata Banerjee: ओडिशा में पोटैटो पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस पोटैटो पॉलिटिक्स को लेकर पक्ष और विपक्ष में जीत की होड़ लगी है। मजे की बात तो ये है कि इसका हल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ममता दीदी ओडिशा की मदद करेंगी? आप सोच रहे होंगे कि भला ये पोटैटो पॉलिटिक्स क्या है? क्या सत्ता के गलियारों में कोई नया शब्द आया है? तो आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

मोहन मांझी ने की ममता से मुलाकात

बता दें कि ओडिशा में आलू के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। ओडिशा के बाजार में आलू 50-55 रुपये किलो बिक रही है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल बीजेपी और विपक्ष में मौजूद बीजेडी ने तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मदद मांगी है। सबसे पहले विपक्षी दल के नेता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ममता को पत्र लिखकर आलू भेजने की अपील की। पत्र में उन्होंने लिखा कि बरसात के कारण ओडिशा में आलू की कीमतें बढ़ गईं हैं। वहीं राज्य के नए सीएम मोहन मांझी खुद ममता दीदी से मिलने पहुंच गए। दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक के बाद मोहन मांझी ने ममता से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है।

पश्चिम बंगाल ने लगाई रोक

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आलू निर्यात करता है। अब सवाल ये है कि ममता बनर्जी आखिर किसकी मदद करेंगी? हालांकि ममता के सामने इससे भी बड़ी एक मुश्किल है। पश्चिम बंगाल के सब्जी बिक्रेताओं ने प्रशासन से तंग आकर हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में बंगाल सरकार ने भी राज्य में आलू की कीमतों में उछाल ना आने के डर से निर्यात पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या अमेरिकी चुनाव में गूगल दे रहा दखल? एलन मस्क का दावा- ट्रंप को किया बैन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola