Grah Gochar 2025

Video: अक्टूबर में राशियों पर पड़ेगा बुधादित्य, रूचक और समसप्तक योग का प्रभाव, जानें ग्रह गोचर की लिस्ट

Grah Gochar 2025 October List: वर्ष 2025 के 10वें महीने अक्टूबर में कई प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है, जिससे बुधादित्य, रूचक और समसप्तक योग का निर्माण होगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अक्टूबर माह के ग्रह गोचर की लिस्ट के बारे में.

Grah Gochar 2025 October List: अक्टूबर का महीना व्रत और त्योहार से भरा हुआ है. इस माह शरद पूर्णिमा, धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और नरक चतुर्दशी आदि त्योहार हैं. इसके अलावा इस दौरान 5 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर भी हो रहा है. कुछ ग्रह तो इस महीने एक से ज्यादा बार राशि गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन में बदलाव आना तय है. द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर के महीने में ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ दो बार राशि गोचर करेंगे. सबसे पहले बुध देव 2 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 24 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे. 24 अक्टूबर को बुध देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

इसके बाद 27 अक्टूबर 2025 को मंगल देव वृश्चिक राशि में कदम रखेंगे, जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा. ये एक शुभ योग होता है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति साहसी, धनी, शक्तिशाली और भाग्यशाली बनता है. यदि आप अन्य ग्रहों के गोचर की तिथि के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ