utkarsh
विज्ञापन

नोएडा के छोटे से गांव का उत्कर्ष अब NASA जाएगा, मां ने कहा 'कभी सोचा नहीं'..

Greater noida boy going Nasa: उत्कर्ष ने वायरलेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर बनाया था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता बीमार हैं उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उत्कर्ष के दादा किसान हैं, परिजन उसके नासा जाने से बेहद खुश हैं।

Greater noida boy going Nasa: ग्रेटर नोएडा में दादरी के छायसां गांव के उत्कर्ष (15) को नासा के लिए चुना गया है। दरअसल, जिले की एक विज्ञान प्रतियोगिता में उसने वायरलेस इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर तैयार किया है। खास बात यह है कि इस चार्जर की कीमत महज 150 रुपये है। जबकि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट पर करीब 25 हजार तक खर्च किए थे।

रोवर चैलेंज बनाने वाली टीम में शामिल

जानकारी के अनुसार उत्कर्ष के पिता बीमार हैं, उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। उत्कर्ष 10वीं का छात्र है और वह सरकारी स्कूल में पढ़ता है। प्रतियोगिता में उसके मॉडल पर स्थानीय डीएम की नजर पड़ी। जिसके बाद उत्कर्ष को एक ऐसी टीम का हिस्सा बनाया जो रोवर बना रही थी। अब ये रोवर बनकर तैयार हो गया है जिसे नासा में रोवर चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए जाना है, इसे बनाने वाले टीम के साथ उत्कर्ष भी नासा जाएगा।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ