Mundan Sanskar Shubh Muhurat

Video: इन तिथि, दिन और नक्षत्र में मुंडन कराना शुभ, मिलती है पूर्व जन्मों के कर्मों से मुक्ति

Mundan Sanskar Shubh Muhurat: मुंडन संस्कार एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका गहरा धार्मिक महत्व है। लेकिन ये संस्कार केवल शुभ मुहूर्त में ही कराना चाहिए, नहीं तो बच्चे को जीवनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मुंडन संस्कार के महत्व और इसे कराने की शुभ तिथि, दिन और नक्षत्र के बारे में।

Mundan Sanskar Shubh Muhurat: सनातन धर्म में चूड़ाकर्म संस्कार यानी मुंडन संस्कार का खास महत्व है। ये एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके तहत बच्चे के सिर पर से बाल हटाए जाते हैं। जन्मकाल से पहले, तीसरे या 5वें वर्ष में मुंडन कराना शुभ होता है। मान्यता है कि जन्म के समय बच्चे के सिर पर जो बाल होते हैं, उनका पिछले जन्म के कर्मों से गहरा संबंध होता है। यदि सही तिथि, दिन और नक्षत्र में मुंडन कराया जाता है तो बच्चे को पूर्व जन्मों के कर्मों से मुक्ति मिलती है, जिसके बाद वो अपने जीवन की नई शुरुआत करता है।

विज्ञापन

हालांकि कई बार कुछ लोग बिना मुहूर्त देखे अपने बच्चे का मुंडन करा देते हैं, जिसके कारण जीवनभर बच्चे को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सही समय पर सही विधि से मुंडन कराना बेहद जरूरी है। यदि आप जानना चाहते हैं मुंडन संस्कार की शुभ तिथि, दिन और नक्षत्र के बारे में तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ