Mirzapur 3 Update

Mirzapur 3 में जिंदा होंगे मुन्ना भइया? 5 जुलाई को मिलेगा सरप्राइज, मेकर्स ने दिया हिंट!

Mirzapur 3 Cast Exclusive Interview: अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। इससे पहले सीरीज की स्टार कास्ट ने News24 के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सीरीज को लेकर काफी सारी बातें की। यहां देखें वीडियो…

Mirzapur 3 Cast Exclusive Interview: मिर्जापुर का तीसरा सीजन देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि तीसरे सीजन के आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। 5 जुलाई को ‘मिर्जापुर 3’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से पहले वेब सीरीज की स्टार कास्ट ने News24 को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया जिसमें मेकर्स ने मिर्जापुर के अगले सीजन की रिलीज पर भी हिंट दे दिया। साथ ही बताया कि इस सीजन में मुन्ना भइया की एंट्री होगी या फिर नहीं। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब कालीन भइया उर्फ पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि इस बार आपके बेटे मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा नहीं हैं। इस पर क्या कहेंगे?

विज्ञापन

बातों-बातों में मिल गया हिंट

पंकज त्रिपाठी ने पहले तो सवाल को टालने की कोशिश की। इसके बाद मेकर्स ने बातों-बातों में कहा कि सीरीज में मुन्ना भइया होंगे या नहीं इसका पता 5 जुलाई को चल जाएगा। उनकी बातों से लग रहा है कि शायद ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना भइया की सरप्राइज एंट्री देखने को मिल सकती है। वहीं सीरीज में बीना भाभी का किरदार निभा रहीं रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर 4’ पर अपडेट देते हुए कहा कि अगले सीजन के लिए चार साल का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ