MEEN RASHI.jpg

Video: मीन राशि वाले रहें सावधान! झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Horoscope 2026: अगस्त महीने के अंतिम दिनों में मीन राशि वालों को परेशान होना पड़ सकता है. इन लोगों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: मीन राशि के लोगों के लिए अगस्त महीने के अंतिम दिनों में परेशानी बढ़ सकती है. मीन राशि में शनि विराजमान हैं. मीन राशि वाले लोग शनि की साढ़ेसाती की चपेट में हैं. इसके अलावा मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु इस समय उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं. आप लोगों को ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से इन दिनों सावधान रहने की जरूरत है. शनि की साढ़ेसाती के कारण मीन राशि वालों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है.

विज्ञापन

निवेश करने से बचें

मीन राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान से बचने के लिए निवेश करने से बचना होगा. निवेश करने के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है. अगर कोई निवेश कर रहे हैं, तो इससे पहले अच्छे से सोच-विचार लें. जोखिम भरा निवेश करने से बचें. आपको फिजूल खर्च करने से बचना होगा. भविष्य में पारिवारिक खर्चों के लिए तैयार रहें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

विज्ञापन

इन उपायों को करें

मीन राशि के लोगों को सुखी जीवन और समस्याओं से मुक्ति के लिए सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. आप गुरुवार के दिन किसी छात्र को पढ़ाई की सामग्री दें. सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें. आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. घर से निकलने से पहले माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ