manthan 2025 (4)

दिल्ली में कितनी सीटें जीत रही AAP? News24 से इंटरव्यू में केजरीवाल ने दिया ये जवाब...

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंथन 2025 कार्यक्रम में कहा कि अब मैं कागज पर लिखकर नहीं देता कि चुनाव में कितनी सीट पर AAP जीत रही है।

Manthan 2025: नोएडा स्थित ISOMES के सभागार में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंथन 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025  में AAP  इस बार कितनी सीट पर जीत रही है? इस पर उनका जवाब था कि मैं खुद इंजीनियर हूं और मेरे सभी साथी मनीष सिसोदिया, सीएम आतिशी और सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा सब पढ़े-लिखे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं जेल में गया तो मैंने वहां गीता पढ़ी थी। उन्होंने कहा कि मैंने उसमें पढ़ा था कि कोई भी निर्णय भय, लालच में नहीं लेना चाहिए। किसी भी फैसले को लेते हुए निस्वार्थ होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले चुनावों में मैं कागज पर लिखकर देता था कि आप कितनी सीट जीतेगी। लेकिन मैंने अब ऐसा करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि मैंने गीता में पढ़ा है कि किसी चीज पर अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार ने ही रावण को नष्ट किया था। अगर मैं नंबर लिखकर दूंगा तो ये मेरा अहंकार होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ