Gemini Horoscope 2025

Video: मंगल गोचर से बढ़ेंगी इस राशि के लोगों की मुश्किलें, कारोबार-सेहत में आएगी गिरावट!

ग्रहों के सेनापति मंगल 3 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका अशुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मिथुन राशि के मासिक राशिफल के बारे में।

नवग्रहों में से एक मंगल देव को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है, जो साहस, ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम, भाई, शौर्य और भूमि आदि के दाता हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 3 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 56 मिनट पर मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। 7 जून 2025 को सुबह 02:28 मिनट तक मंगल देव कर्क राशि में रहेंगे। हालांकि इस समय मंगल देव मिथुन राशि में मौजूद हैं, जो उनके लिए शुभ नहीं हैं। 3 अप्रैल को मंगल मिथुन राशि के दूसरे भाव में आ जाएंगे, जो इस राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं होगा। ऐसे में पूरे अप्रैल माह मिथुन राशि के जातकों को मंगल देव से सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

मंगल के कारण मिथुन राशि के जातकों की वाणी में कड़वाहट आएगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें। नहीं तो परिवार और कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा सेहत पर भी अशुभ प्रभाव पड़ने की संभावना ज्यादा है। हालांकि मंगल के अशुभ प्रभाव से मिथुन राशि के जातक बच सकते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ उपाय करने होंगे। यदि आप इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ