Mamata Banerjee Akhilesh Yadav

शहीद रैली में शुरू हुई बारिश, ममता ने नहीं छोड़ा मंच, अखिलेश ने भीगते हुए दिया भाषण

Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में शहीद रैली का आयोजन किया था। इस दौरान अखिलेश यादव भी ममता के साथ मंच पर नजर आए। ममता और अखिलेश ने बारिश के दौरान सत्तारूढ़ दल पर खूब निशाना साधा।

Mamata Banerjee and Akhilesh Yadav: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज सियासी मेला लगा था। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक साथ मंच पर नजर आए। दोनों दिग्गज नेताओं ने कोलकाता के एस्प्लेनेड में शहीद दिवस रैली की। मौका बेशक शहीद दिवस का था मगर ममता और अखिलेश ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया। दोनों ने सत्तारूढ़ दल पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश से मुलाकात के बाद ना सिर्फ ममता ने उनकी पीठ थपथपाई बल्कि अपने अंदाज में अखिलेश से कहा कि यूपी में आपने खेला कर दिया। हैरानी तो उस वक्त हुई जब ममता बनर्जी के भाषण के दौरान अचानक से बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज होते ही रैली में शामिल लोग उठकर जाने लगे लेकिन ममता ने मंच नहीं छोड़ा। वहीं अखिलेश यादव भी बारिश के बीच भाषण देते नजर आए। ममता और अखिलेश के इस अवतार ने सभी को चौंका कर रख दिया। देखें वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ