Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Video: जब धमकी देने वाले को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- छोड़ दो, गरीब आदमी है

नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के 'एनुअल लीगल कॉन्क्लेव' में वरिष्ठ नेता और वकील शामिल हुए। इस दौरान मोहम्मद अली खान ने मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे कांग्रेस अध्यक्ष को बार-बार फोन कर गालियां देने वाले एक शख्स को पकड़ने के बावजूद खड़गे ने उसे माफ कर दिया।

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Aug 2, 2025 14:06
Share :

नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘एनुअल लीगल कॉन्क्लेव’ आयोजित किया गया। इस सम्मलेन में वरिष्ठ नेताओं के साथ ही देश के कई हिस्सों से कांग्रेस समर्थित वकील भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शामिल मोहम्मद अली खान खान ने मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार एक शख्स लगातार फोन करने कांग्रेस अध्यक्ष को धमकियां देता था लेकिन जब वह पकड़ा गया तो कुछ ही अध्यक्ष जी ने उसे छोड़ देने के लिए कहा था।

मोहम्मद अली खान ने बताया कि एक बार एक शख्स फोन करके अध्यक्ष जी को गालियां देता था। हमने उसे पकड़ लिया और उसके खिलाफ सबूत एकत्रित कर लिए। इसके बाद जब कांग्रेस अध्यक्ष जी को फोन करने कहा कि आकर वह अपना बयान दर्ज करवा दें तो उन्होंने कहा कि जाने दो गरीब आदमी है। मोहम्मद अली खान ने कहा कि ये है हमारी कांग्रेस।

---विज्ञापन---

सुने पूरा भाषण

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2025 02:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें