horoscope 2026

Video: मकर राशि के लोगों को झेलनी पड़ सकती हैं समस्याएं, 2026 में आपको रहना होगा सावधान

Horoscope 2026: मकर राशि के लोगों को साल 2026 में सावधान रहना होगा. व्यापार और कारोबार के मामले में आपको अधिक सावधान रहना होगा. कारोबार में निवेश करना नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: साल 2026 में मकर राशि वालों को कारोबार में सावधान रहना होगा. जून से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु ग्रह कमजोर स्थिति में होंगे. आप कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें. नए प्रोजेक्ट पर काम न करें और नई मशीनरी न खरीदें. इस काम को थोड़े समय के लिए टाल दें. आप पैसों और कोई डील से जुड़ी कोई भी कार्रवाई लिखित रूप से करें. इन सभी जानकारियों को लिखित में रखें. जून से अक्टूबर के बीच कोई भी काम उतावलेपन में आकर न करें.

विज्ञापन

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा. आप नौकरी में सहकर्मियों की बुराई करने से बचें. 2 जून तक आपका कार्यभार बढ़ेगा आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है. आप 31 अक्टूबर के बाद सोच-समझकर नौकरी बदलने पर विचार करें. 5 दिसंबर 2026 तक फिजूलखर्च से बचें. किसो को पैसे उधार देने से पहले सोच-विचार करें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक शनि के कारण झूठे रिश्ते टूट सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ