Maharashtra Ratnagiri Masjid Attack

Video: रत्नागिरी मस्जिद पर हमले का असली सच क्या? जानें पूरी इनसाइड स्टोरी

होली से पहले 12 मार्च की रात को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में मस्जिद पर हमले की खबर सामने आई थी। इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। हालांकि पुलिस समेत कुछ लोगों ने इस हमले की असली सच्चाई बयां की है।

Maharashtra Ratnagiri Masjid Attack Inside Story: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में होली से पहले मस्जिद पर हमले की खबर सामने आई थी। इसे लेकर सियासी गलियारों में भी खलबली मच गई है। कई नेताओं ने कथित हमले का वीडियो शेयर करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। इस लिस्ट में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी शामिल है। हालांकि इस घटना की इनसाइड स्टोरी कुछ और ही निकल कर सामने आ रही है।

विज्ञापन

पुलिस की मानें तो मस्जिद पर कोई हमला नहीं हुआ था। इस घटना को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। होली पर हर साल जुलूस निकालने की परंपरा के तहत पेड़ के मोटे से तने को लेकर लोगों का हुजूम मंदिर की तरफ बढ़ रहा था। हर साल मस्जिद का गेट खुला रहता था। जुलूस के दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों पर पेड़ के तने को छुआ जाता है और फिर जुलूस आगे बढ़ता है। 12 मार्च की शाम को भी पेड़ से मस्जिद की सीढ़ियां छुई गईं। इस दौरान भीड़ की वजह से कुछ लोगों को धक्का लगा और मस्जिद का गेट थोड़ा सा खुल गया। रत्नागिरी मस्जिद पर हमले की पूरी कहानी देखें इस वीडियो में…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ