Eknath Shinde, Devendra Fadnavis

Video: फडणवीस सरकार में कैसे घटा एकनाथ शिंदे का कद? विभागों के बंटवारे में हुआ बड़ा खेल

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में महायुति सरकार के बीच विभागों का बंटवारा हो रहा है, लेकिन एकनाथ शिंदे के साथ बड़ा खेल हो गया। कहा जा रहा है कि फडणवीस सरकार में शिंदे का कद घट गया।

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बन गई। शपथ ग्रहण समारोह से लेकर पार्टियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया। मंत्रालय के बंटवारे में एकनाथ शिंदे के साथ बड़ा खेल हो गया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार में एकनाथ शिंदे का कद घट गया। बीजेपी ने गृह विभाग अपने पास रखा, जिससे यह साफ हो गया है कि मंत्रालय के बंटवारे में शिंदे की मर्जी नहीं चली। उन्हें पहले सीएम पद और अब गृह विभाग नहीं मिला। शिंदे गुट का कहना था कि पिछली महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे भले सीएम थे, लेकिन गृह विभाग देवेंद्र फडणवीस के पास था। ऐसे में इसी फॉर्मूले के तहत यह विभाग इस बार डिप्टी सीएम शिंदे को मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा ने एकनाथ की यह बात नहीं मानी और गृह विभाग अपने पास रखा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ