NCP Ajit pawar Released Candidate List
विज्ञापन

Video: चाचा-भतीजे आए आमने-सामने, अजित पवार ने इस तरह ली चुटकी

Maharashtra News : महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की वापसी हुई। महायुति सरकार के गठन को लेकर घटक दलों के बीच मंथन जारी है। इस बीच अजित पवार ने अपने भतीजे की चुटकी ली।

Maharashtra News : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस बार सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति को प्रचंड बहुमत मिला। महायुति में सीएम फेस को लेकर चर्चा चल रही है। इस बीच एनसीपी के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार की मुलाकात भतीजे रोहित पवार से हो गई। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

महाराष्ट्र के पहले सीएम वसंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर अजित पवार और शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार आमने-सामने आ गए। इस दौरान अजित पवार ने अपने भतीजे की पीठ थपथपाई और चुटकी लेते हुए कहा कि तू बच गया। अगर मेरी रैली होती तो तू हार जाता। इस पर रोहित पवार ने हाथ जोड़कर उनके पैर छूए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ