Ajay Mishra Teni

चुनाव हार गए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी, सपा कैंडिडेट ने दर्ज की जीत

Kheri Lok Sabha Election Result  :  लोकसभा चुनाव 2024 में खीरी से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी चुनाव हार गए हैं, प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Kheri Lok Sabha Election Result  :  लोकसभा चुनाव 2024 में खीरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी चुनाव हार गए हैं। अजय मिश्र टेनी अपने इस कार्यकाल के दौरान खूब विवादों में रहे। खीरी लोकसभा सीट से सपा के उत्कर्ष वर्मा ने जीत दर्ज की है। बता दें कि बसपा के अंशय कालरा के साथ ही कुल 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।

विज्ञापन

बता दें कि खीरी लोकसभा सीट दस साल से अधिक समय तक भाजपा के खाते में थी,  2019 के लोकसभा चुनाव में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। साल 2014 में बसपा दूसरे नंबर पर थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी और इंडिया गठबंधन में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ