Rajeev Shukla Congress Leader

मोदी सरकार बनाएं, पर पावर नहीं मिलेगी? कांग्रेस नेता Rajeev Shukla ने बताई वजह

Rajeev Shukla Congress PM Modi BJP: नरेंद्र मोदी बेशक सरकार बना लें, लेकिन इस बार पावर पूरी तरह उनके हाथ में नहीं होगी, यह दावा किया गया है। यह दावा किसी और ने भी नहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता राजीव शुक्ला कर रहे हैं, देखिए क्या कहा उन्होंने?

Rajeev Shukla Statement on Narendra Modi: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नतीजों ने पूरे देश को चौंकाया। BJP NDA बहुमत जीतकर भी सरकार नहीं बना पा रही है। 30 से ज्यादा सीटों का जुगाड़ करना है। फिर भी भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनने के चांस सबसे ज्यादा हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने भी सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बेशक भाजपा की सरकार बन जाए, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन उनकी लगाम घटक दलों के हाथ में होगी, क्योंकि सहयोगी दलों में कई नए दल और चेहरे हैं, जिनके साथ मिलकर सरकार चलाने में, फैसले लेने में, प्रोजेक्ट पूरे करने में संघर्ष करना पड़ सकता है। कई मुद्दों पर सभी की अपनी-अपनी राय हो सकती है, ऐसे में सरकार को फैसले लेने में परेशानी उठानी पड़ सकती है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी कह रहे हैं कि मोदी सरकार बना लें, लेकिन लगाम घटक दलों के हाथ में होगी। देखिए राजीव शुक्ला क्या कह रहे हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ