Congress Leader Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

Bihar में कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA के बेटे और पूर्व प्रवक्ता ने BJP का थामा दामन

Lok Sabha Election 2024 : बिहार में लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रवक्ता लोकसभा टिकट नहीं मिलने से नाराज थे, इसलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ तीन चरण बाकी हैं, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक के बेटे और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता और महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता असीतनाथ तिवारी समेत कई कांग्रेसी भी बीजेपी में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बताया जा रहा है कि पश्चिम चंपारण सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराज असीतनाथ तिवारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह विजय शंकर दुबे भी महाराजगंज सीट टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया, जिससे सत्यम दुबे काफी नाराज थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ