Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav Kannauj Lok Sabha Election 2024

Akhilesh Yadav का बड़ा दांव, मेरठ में बदला उम्मीदवार, जानें Arun Govil के खिलाफ चुनावी रण में अब कौन?

Samajwadi Party Meerut Candidate: समाजवादी पार्टी ने पहले फेज की वोटिंग से ठीक पहले दांव खेलते मेरठ के कैंडिडेट को बदल दिया है। भाजपा के अरुण गोविल के खिलाफ चुनावी रण में नया उम्मीदवार उतारा गया है, जिनके नाम पर अखिलेश यादव ने देररात मुहर लगाई।

Samajwadi Party Changed Meerut Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज के चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। अखिलेश यादव ने मेरठ और आगरा के चुनाव उम्मीदवार बदल दिए हैं। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल के खिलाफ अब अतुल प्रधान को चुनावी रण में उतारा गया है। पहले यहां से अनुसूचित जाति के एडवोकेट भानू प्रताप को टिकट दिया था।

विज्ञापन

वहीं आगरा सीट के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान किया गया। पिछले एक हफ्ते से समाजवादी पार्टी में मेरठ, आगरा और हापुड़ लोकसभा सीट को लेकर उठापटक चल रही थी, लेकिन यह उठापटक सोमवार देररात खत्म हो गई। कई नेताओं ने अपनी दावेदारी ठोकी थी, लेकिन अब देखना यह है कि यह बदलाव क्या रंग लाता है? यूपी लोकसभा चुनाव के समीकरणों पर इस बदलाव का क्या असर पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ