Lalu Yadav With Daughter Rohini Acharya

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने बदलीं सुंदरकांड की पंक्तियां, सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Rohini Acharya Slammed Nitish Kumar : लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो चुकी है और अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां लालू यादव के परिवार और उनकी राजनीति करने की शैली पर सवाल उठाए थे तो अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश को निशाने पर लिया है।

Bihar Lok Sabha Election 2024 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तंज कसा था। नीतीश ने विवादित बयान देते हुए इस बात पर सवाल उठा दिए थे कि लालू यादव ने इतने बच्चे क्यों पैदा किए। इसके साथ ही उन्होंने लालू पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। अब नीतीश के इन आरोपों का जवाब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने दिया है। इसके लिए उन्होंने रामचरितमानस के सुंदरकांड की पंक्तियों का सहारा थोड़े से बदलाव के साथ लिया और सीएम नीतीश कुमार समेत उनके परिवार पर भी हमला बोला।

बता दें कि लालू यादव को अपनी किडनी डोनेट कर चर्चा में आईं रोहिणी आचार्य इस बार लोकसभा के चुनावी मैदान में भी हैं। वह एक समय में लालू का गढ़ रही सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले कुछ समय तक लालू यादव की राजद के साथ मिलकर बिहार की सरकार चला रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से ऐन पहले वह विपक्ष का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हो गए थे। तब से ही वह राजद समेत अन्य विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। बता दें कि नीतीश की कोशिशों से ही विपक्षी महागठबंधन अस्तित्व में आया था लेकिन नीतीश खुद उससे अलग हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ