---विज्ञापन---

बिहार

PM Modi की रैली में लालू-राबड़ी पर बरसे Nitish Kumar, कहा- 2005 से पहले क्या था बिहार का हाल?

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ नवादा में आयोजित रैली में शिरकत की। इस दौरान नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर भी तंज कसा है।

Bihar Lok Sabha Election 2024: चुनावी महासंग्राम के बीच आज प्रधानमंत्री मोदी बिहार के नवादा जिले में पहुंच गए हैं। नवादा में पीएम ने जनसभा को संबोधित किया। इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे। रैली के  दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी पर खुलकर निशाना साधा है।

बिहार में हुआ विकास

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार के द्वारा काफी सहयोग मिलता है। केंद्र सरकार तमाम योजनाएं चला रही है, जिसकी वजह से बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। हमारी सरकार 2005 में आई और 2006 से हमने काम करना शुरू किया। खासकर कम उम्र के लोग इसे भूल गए होंगे। इसलिए मैं सभी बड़े-बुजुर्गों से अनुरोध करता हूं कि अपने बच्चों को 2005 के पहले वाले बिहार से जरूर रूबरू करवाएं।

---विज्ञापन---

2005 के पहले कैसा था बिहार?

रैली के दौरान नीतीश कुमार ने पुराने बिहार की तस्वीर पेश करते हुए कहा, 2005 के पहले बिहार में क्या हाल था? ये याद रखिएगा। लोग शाम के बाद घर से नहीं निकल पाते थे मगर अब नई पीढ़ी के बच्चे खूब घूमते हैं। बेशक उन्हें वो दिन याद नहीं होगा। बिहार में आने-जाने का कहीं कोई रास्ता नहीं था लेकिन 2006 से हम सत्ता में आए और अब हर जगह रास्ते बन गए हैं।

---विज्ञापन---

लालू-राबड़ी पर कसा कटाक्ष

नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी को भी निशाने पर लिया। नीतीश का कहना है कि 2005 से पहले बिहार में कोई विकास नहीं हुआ और पती-पत्नी (लालू यादव और राबड़ी देवी) ने मिलकर 15 साल सिर्फ राज किया और राज्य में कोई काम नहीं हुआ। इसलिए हमारे लोकसभा उम्मीदवार विजय ठाकुर को भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – Mukhtar Ansari के घर पहुंचे Akhilesh Yadav, पूर्व डॉन को दी श्रद्धांजलि

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 07, 2024 03:11 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola