KL Rahul Century

IND vs WI: शतक के साथ KL Rahul ने लूटी महफिल, धुआं-धुआं हुआ विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

KL Rahul: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने अपनी शानदार बैटिंग से जमकर महफिल लूटी. राहुल ने 9 साल बाद भारत की सरजमीं पर अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने खास मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

KL Rahul: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. पहली पारी में कैरेबियाई टीम को 162 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजों का धांसू प्रदर्शन जारी है. केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. राहुल ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की धांसू पारी खेली.

विज्ञापन

राहुल ने 9 साल बाद भारत की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया है. उन्होंने घर में लास्ट सेंचुरी साल 2016 में जड़ी थी. राहुल के बल्ले से निकला यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में छठा शतक है. इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

कोहली के नाम डब्ल्यूटीसी में 5 शतक दर्ज हैं. वहीं, राहुल ने ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल की बराबरी भी कर ली है. राहुल ने सेंचुरी जमाने के बाद खास अंदाज में अपने शतक को सेलिब्रेट किया. उन्होंने यशस्वी जायसवाल और फिर शुभमन गिल के साथ मिलकर अहम पार्टनरशिप जमाई. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ