Virgo Horoscope 2025

Video: कन्या राशिवालों को केतु गोचर से लाभ होगा या घर में बढ़ेगा क्लेश? जानें राशिफल और उपाय

बीते दिनों 18 मई 2025 को दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर केतु ग्रह का सिंह राशि में गोचर हुआ है, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं केतु के इस गोचर से कन्या राशिवालों को लाभ होगा या नहीं।

राशि चक्र में छठा स्थान कन्या राशि को प्राप्त है। इस राशि का चिह्न एक कन्या है, जिसके हाथ में फूल की डाली होती है। बुध देव को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जिसके अधिकतर गोचर का शुभ प्रभाव इस राशिवालों के जीवन पर पड़ता है। जिन लोगों की कन्या राशि होती है, वो महत्वाकांक्षी होते हैं। बात-बात पर ये लोग भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। लेकिन ये अपने मन का ही करते हैं। यदि कोई इनके भले की बात भी कहता है तो वो अपने मन का ही करते हैं। हालांकि इसके कारण इन्हें कई बार हार का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 18 मई 2025 से लेकर 5 दिसंबर 2026 तक केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे। इस दौरान जहां कुछ राशियों के लोगों को केतु की कृपा प्राप्त होगी तो कई जातकों का कंगाल होना भी तय है।

विज्ञापन

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि केतु के इस गोचर का प्रभाव कन्या राशिवालों के 12वें भाव में पड़ रहा है, जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति और सेहत प्रभावित होगी। जहां कुछ लोगों के खर्चों में इजाफा होगा तो कई जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। इसके अलावा किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि कुछ उपायों को करके कन्या राशि के जातक केतु गोचर के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। यदि आप केतु गोचर को खुश करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ