Numerology: फिल्म इंडस्ट्री में जरूर किस्मत आजमाएं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं मिलेगी निराशा

अंक शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने लकी करियर के बारे में पता चल सकता है। आज हम आपको उन तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की कोशिश जरूर करनी चाहिए क्योंकि इनके इस जगत में सफल होने की संभावना अधिक होती है।

Numerology

पैसों के साथ-साथ नाम भी कमाते हैं ये लोग

फिल्म जगत की चकाचौंध नगरी का हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। जहां कुछ लोगों को इंडस्ट्री में काम करने का मौका आसानी से मिल जाता है तो कई लोग दशकों तक काम करने के बाद भी लोगों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाते हैं। ऐसे में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। हालांकि कुछ लोगों को इंडस्ट्री में काम करने का मौका बहुत ही कम उम्र में मिल जाता है और धीरे-धीरे वो एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

विज्ञापन

अंक शास्त्र की मानें तो कुछ लोगों के फिल्म जगत में सफल होने की संभावना अधिक होती है। यदि ये लोग इस इंडस्ट्री को चुनते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं तो इन्हें पैसों के साथ-साथ नाम भी मिलता है। चलिए जानते हैं किन तारीखों पर जन्मे लोगों को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत जरूर आजमानी चाहिए।

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में किन्हें करना चाहिए काम?

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 6, 11, 15, 20, 24 या 29 तारीख को हुआ है, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए जरूर ट्राई करना चाहिए। इस इंडस्ट्री में इनके सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। ये लोग रचनात्मक होते हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का स्वभाव चुलबुला होता है। ये जहां भी जाते हैं वहां लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये लोग अपने रिश्ते और परिवारवालों को लेकर बहुत सजग होते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते, जिसके कारण उन्हें परेशानी हो।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Roop Zaveri (@roopzaveri)

विज्ञापन

बिजनेस करना किनके लिए है लकी?

जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 5, 10, 14, 19 या 23 तारीख को हुआ है, उन्हें खुद का बिजनेस जरूर करना चाहिए। ये लोग रचनात्मक होते हैं और जोखिम उठाने से डरते नहीं हैं। यदि ये लोग खुद का बिजनेस करते हैं तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी भी होती है, जिसके कारण इनके साथ काम करने वाले लोग सदा खुश व संतुष्ट रहते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ