Pisces Horoscope 2025

Video: केतु गोचर के शुभ प्रभाव से इस राशिवालों का बढ़ेगा मुनाफा, लक्ष्य की होगी प्राप्ति

बीते दिनों केतु का गोचर हुआ है, जिसका शुभ प्रभाव इस समय कुछ राशियों के जीवन पर पड़ रहा है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं केतु की कृपा से आने वाले दिनों में किस राशि के लोगों को लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।

छाया ग्रह केतु को मोक्ष, वैराग्य, तांत्रिक विद्याओं और आध्यात्म आदि का कारक माना जाता है, जो करीब 18 माह बाद राशि गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 18 मई 2025 को दोपहर 4 बजकर 30 मिनट पर केतु ग्रह ने सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर किया है। 5 दिसंबर 2026 तक केतु सिंह राशि में ही रहेंगे। केतु के इस गोचर का प्रभाव मीन राशिवालों के छठे भाव में पड़ रहा है। छठा भाव दैनिक दिनचर्या, सेहत, कार्यक्षेत्र, संघर्ष और सेवा का होता है।

विज्ञापन

केतु का ये गोचर मीन राशिवालों के लिए काफी हद तक अच्छा साबित होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। मीन राशि के जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे और मानसिक तनाव कम होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि केतु गोचर का मीन राशिवालों के स्वास्थ्य पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ