Nisha Rawal New House

Actress Nisha Rawal ने सुनाई 'गुड न्यूज', 2 साल पहले लिया था Karan Mehra से तलाक

Nisha Rawal New House: टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस की लाइफ में तलाक के 2 साल बाद नई खुशियां आ गई हैं। उन्होंने अब अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को एक गुड न्यूज दी। इससे पहले वो करण मेहरा पर आरोप लगाकर विवादों में घिर गई थीं। साल 2022 में इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।

Nisha Rawal New House: टीवी एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) की एक्स वाइफ निशा रावल (Nisha Rawal) ने अब तलाक के बाद नई जर्नी की शुरुआत की है। एक्ट्रेस ने अब फैंस को एक गुड न्यूज सुना दी है। उन्होंने अब नया आशियाना खरीदा है वो भी सपनों की महानगरी मुंबई में। इस नए घर की कुछ झलक फैंस के साथ शेयर करते हुए निशा ने अब अपनी खुशी बांटी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे काविश के साथ गृह प्रवेश पूजा कर रही हैं। इन तस्वीरों में काविश को नए घर में काफी खुश देखा जा सकता है।

विज्ञापन

7 साल के काविश बखूबी से सभी चीजें करते दिख रहे हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘एक नई शुरुआत की खुशबू…।’ फोटोज में मां-बेटे ने स्माइल करते हुए कई पोज दिए हैं। इनकी जिंदगी में लम्बे समय बाद खुशियों ने दस्तक दी है। पहले तो अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे विवादों के कारण निशा रावल खूब लाइमलाइट में छा गई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ