Actress Kangana Ranaut

Video: Kangana Ranaut की सांसद बनते ही लगी लॉटरी, घर-बिजली-पानी मुफ्त... कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ

Actress Kangana Ranaut: कंगना रनौत को सांसद बनते ही कई सारी सरकारी सुविधाएं मिल गई हैं। अब लाखों में एक्ट्रेस की सैलरी होगी। उन्हें फ्री बिजली और फ्री पानी मिलेगा। इसके अलावा घर और मेडिकल बिल भी सरकार ही भरेगी। अगर एक्ट्रेस को डोमेस्टिक फ्लाइट लेनी है तो भी खर्च नहीं करना होगा।

Actress Kangana Ranaut: कंगना रनौत अब सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं रहीं वो मंडी की सांसद भी बन चुकी हैं। अब वो अपने काम के बदले कई सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएंगी। एक्ट्रेस को अब वो सब मिलने वाला है जो एक सांसद को सरकार की तरफ से दिया जाता है। तो चलिए जानते हैं कंगना के हाथ कौन-सी सुख- सुविधाएं आएंगी। शुरुआत करते हैं एक्ट्रेस की सैलरी से। अब कंगना को हर महीने 1 लाख की फिक्स्ड सैलरी मिलने वाली है।

विज्ञापन

इसके अलावा अब उन्हें 70 हजार रुपए लोकसभा क्षेत्र के भत्ते के रूप में दिए जाएंगे। कंगना को मुफ्त का आवास भी मिलेगा। सरकार उन्हें उनके कार्यकाल के दौरान एक अलग घर देगी। लेकिन अगर कंगना इस घर को लेने से मना करती हैं तो वो होम अलाउंस के लिए दावा कर सकती हैं और फिर उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये अलग से मिलेंगे। इसका अलावा कंगना को 4000 लीटर पानी और 50 हजार यूनिट तक की बिजली मुफ्त मिलेगी। इतना ही नहीं फ्री हाई स्पीड इंटरनेट, हर साल डेढ़ लाख की फ्री टेलीफोन कॉल्स और मुफ्त डोमेस्टिक फ्लाइट्स और मेडिकल ट्रीटमेंट भी फ्री मिलने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ