Navratri 2024

Kaalchakra: नवरात्र के व्रत में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Navratri 2024: क्या आपने भी नवरात्र का व्रत रखा है? क्या आप भी हर साल मां दुर्गा की उपासना करते हैं? अगर हां, तो कहीं आप भी तो मां की पूजा में ये गलतियां नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपको पूजा का फल नहीं मिल रहा है। आइए जानते हैं नवरात्र से जुड़े कुछ खास नियमों के बारे में।

Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र का आरंभ होता है। वहीं नवमी तिथि के दिन चैत्र नवरात्र का समापन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज यानी 9 अप्रैल 2024 से हो गई है, जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा। माना जाता है कि जो लोग नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, उन पर मां की कृपा सदा बनी रहती है। लेकिन मां की पूजा के दौरान कई नियमों का भी पालन करना चाहिए। नहीं तो व्रत का फल नहीं मिलता है।

विज्ञापन

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताएंगे कि नवरात्र के व्रत में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए, मां दुर्गा की पूजा कैसे करनी चाहिए और शुभ मुहूर्त के बारे में। अगर आप भी जानना चाहते हैं नवरात्र से जुड़ी हर महत्वपूर्ण बात, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें-

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ