Chaitra Navratri 2024 Day 1: नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को है समर्पित, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Chaitra Navratri 2024 Day 1: आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।  

Chaitra Navratri 2024 Day 1

Chaitra Navratri 2024 Day 1: हिंदू धर्म के लोगों के लिए हर एक नवरात्र का अपना महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसके अलावा व्रत भी रखा जाता है। माना जाता है कि जो लोग विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। उनके घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त

माता शैलपुत्री की पूजा करने के लिए आज दो शुभ मुहूर्त हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज प्रात: काल 06 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक आप मां की पूजा कर सकते हैं। वहीं दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक है। इन दोनों ही शुभ मुहूर्त में आप मां की उपासना कर सकते हैं।

मां शैलपुत्री की पूजा-विधि

  • नवरात्र के पहले दिन प्रात: काल उठें और स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद अपने घर के मंदिर में मां की तस्वीर के सामने एक चौकी लगाएं।
  • चौकी पर लाल रंग का शुद्ध कपड़ा बिछाने के बाद कलश की स्थापना करें।
  • फिर मां को तिलक लगाएं और सफेद रंग के फूल अर्पित करें।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाएं।
  • दीपक जलाने के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • अंत में मां दुर्गा की आरती जरूर करें।

शैलपुत्री माता का पसंदीदा रंग कौन सा है?

मां दुर्गा के सबसे पहला स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। माना जाता है कि मां शैलपुत्री को पीलां रंग अति प्रिय है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ