Holashtak Astrology Effect

Kaalchakra: होली तक 9 ग्रहों से रहें सावधान, पंडित सुरेश पांडेय से जानें होलाष्टक में कैसे होगा कल्याण

Holashtak Astrology Effect: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होलाष्टक का आरंभ होता है। इस बार 17 मार्च 2024 से होलाष्टक शुरू हो गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक का असर 9 ग्रहों पर पड़ता है, जिससे व्यक्ति की जिंदगी में भी कई बदलाव आते हैं।

Holashtak Astrology Effect: होली को हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसे रंगों का पर्व भी कहा जाता है। हर साल ये त्योहार फाल्गुन माह में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले यानी 24 मार्च 2024 को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होलिका दहन से 8 दिन पहले होलाष्टक का आरंभ हो जाता है, जिसका समापन होलिका दहन के दिन होता है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक का प्रभाव नौ ग्रहों पर भी पड़ता है, जिससे व्यक्ति की जिंदगी में की उतार-चढ़ाव आते हैं। जिनकी कुंडली में नीच राशि का चंद्रमा होता है, उन्हें अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक, सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा जिन लोगों की कर्क राशि है, उन्हें भी इस समय सतर्क रहने की जरूरत है, नहीं तो उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अगर आपको भी जानना है कि होलाष्टक का असर आपकी कुंडली पर क्या पड़ेगा और इससे आपके जीवन में क्या बदलाव आएंगे, तो आइए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब पंडित सुरेश पांडेय जी से।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ