Kaalchakra

Kaalchakra: Holi तक न करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानें Holashtak को क्यों मानते हैं अशुभ

Holashtak 2024: 17 मार्च 2024 से होलाष्टक का आरंभ हो गया है। होलाष्टक के दिनों में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि इन दिनों को अशुभ क्यों माना जाता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं होलाष्टक से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।

Holashtak 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए होली का बहुत महत्व है। इस दिन लोग आपसी बैर भुलाकर फिर से नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। इस साल देशभर में होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। वहीं होलिका दहन से 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक 17 मार्च 2024 से शुरू हो गया है।

विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इन दिनों कोई भी मांगलिक कार्य जैसे कि शादी, कुआं पूजन, सगाई, ग्रह प्रवेश और मुंडन कार्य नहीं करने चाहिए। इसके अलावा कई लोग तो होलाष्टक के दिनों में नए कपड़े और नए बर्तन भी नहीं खरीदते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि होलाष्टक के दिनों में क्यों कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है? क्यों होलाष्टक को अशुभ माना जाता है? होलाष्टक के दिनों में मनुष्य पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ता है? और इन दिनों में कौन से महा उपाय करने चाहिए, जिससे व्यक्ति को पुण्य मिलता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इन्हीं सभी सवालों के जवाब पंडित सुरेश पांडेय जी से।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ