Kaalchakra news 24 | 12 zodiac signs | Guru transit | Pandit Suresh Pandey | Kaalchakra | jupiter transit

Kaalchakra: गुरु गोचर से 12 राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा या नहीं? पंडित सुरेश पांडेय से जानें अक्टूबर से पहले कैसे गुजरेंगे महीने

Kaalchakra News 24: 14 मई को मिथुन राशि में गुरु गोचर करेंगे। ऐसे में 12 राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? इसके बारे में पंडित सुरेश पांडेय ने जानकारी दी है। आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि मेष राशि से मीन राशि के लोगों के लिए अक्टूबर से पहले के दिन कैसे गुजरेंगे?

Kaalchakra News 24: ग्रहों के गुरु, बृहस्पति 12 साल बाद फिर से एक ही राशि में प्रवेश करते हैं। गुरु बृहस्पति को संतान, शिक्षा, ज्ञान और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु को शुभ प्रभावों का ग्रह माना जाता है। एक साल के समय के साथ गुरु गोचर करते हैं। करीब 12 महीने में गुरु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। बुध की राशि मिथुन में गुरु ग्रह प्रवेश करेंगे। ये ग्रह गोचर बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि मिथुन राशि में प्रवेश के साथ गुरु अतिचारी अवस्था में हो जाएंगे। ऐसे में गुरु की चाल में तेजी आ जाएगी और वो 9 जून 2025 को अस्त अवस्था में आ जाएंगे।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार इस बार का गुरु गोचर बहुत खास रहने वाला है। इसका सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। मेष से लेकर मीन राशि के जातकों पर गुरु गोचर का शुभ या अशुभ प्रभाव हो सकता है। साल 2032 तक गुरु ग्रह अतिचारी चाल के साथ रहेंगे। हालांकि, इससे पहले अक्टूबर 2025 तक 12 राशियों के लिए गुरु गोचर का प्रभाव कैसा रहने वाला है? कौन से उपाय 12 राशियों के लिए गुरु गोचर के बाद करने फलदायी हो सकते हैं? आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि 12 राशियों की किस्मत चमकेगी या नहीं? किस राशि के लिए गुरु का मिथुन में प्रवेश करना सकारात्मक प्रभाव के साथ रहेगा? किस पर गुरु गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ