LIVE Haryana Julana assembly constituency result 2024

VIDEO: विनेश फोगाट की सीट पर चौंकाने वाला रुझान, लगातार बदल रहे आंकड़े

LIVE Julana Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: हरियाणा की हॉट सीट जुलाना विधानसभा पर मतों की गिनती जारी है, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पिछड़ गई हैं। यहां बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी पहले नंबर पर हैं।

Vinesh Phogat Julana Vidhansabha Seat Result Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। यहां सबकी निगाहें सबसे हॉट सीट जुलाना पर हैं। यहां से कांग्रेस ने ओलंपियन विनेश फोगाट को उतारा है, दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से योगेश बैरागी को मौका मिला है। इस सीट पर अब चौंकाने वाले रुझान देखने को मिल रहे हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार विनेश 2128 वोटों से पीछे चल रही हैं।

विज्ञापन

अब तक के ओवरऑल रुझानों में बीजेपी 43, कांग्रेस 34, आईएनएलडी 1 जबकि बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। बता दें कि पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत ढांडा ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। इस सीट पर कांग्रेस की विशेष निगाहें हैं और यही वजह है कि जुलाना में कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ