
बीच IPL RCB ने बदला कप्तान! क्यों सौंपी इस युवा खिलाड़ी के हाथों में कमान?
Jitesh RCB Captain: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उस वक्त हर कोई चौंक गया, जब रजत पाटीदार की जगह बतौर कप्तान जितेश शर्मा मैदान पर उतरे।
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Jitesh Sharma RCB Captain: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अचानक से अपना कप्तान बदल लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उस समय हर कोई चौंक गया, जब टॉस के वक्त नियमित कप्तान रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा मैदान पर उतरे। जितेश इस सीजन पहले ही मैच में बतौर कप्तान टॉस जीतने में भी सफल रहे।
दरअसल, रजत पाटीदार पूरी तरह से फिट नहीं थे और इसी वजह से हैदराबाद के खिलाफ जितेश ने कप्तानी का भार संभाला। जितेश इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स की भी एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं। आरसीबी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ का टिकट पहले ही हासिल कर चुकी है। रजत की कैप्टेंसी में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल सॉल्ट का बल्ला जमकर बोला है, तो गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: