ipl 2025 (74)

IND vs ENG: रोहित शर्मा की जगह ये खिलाड़ी बन सकता है नया टेस्ट कप्तान, उपकप्तान पर भी होगा बड़ा फैसला!

Jasprit Bumrah: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव हो सकते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी पर खतरा मंडरा सकता है।

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव होने हैं। बोर्ड ने कोचिंग यूनिट में भी बड़ा बदलाव किया है। बैटिंग कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और फिटनेस कोच सोहम देसाई को अनुंबध से बाहर कर दिया गया है। अब बोर्ड रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी बड़ा फैसला कर सकती है। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में खराब कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई है। ऐसे में अब रोहित पर गाज गिर सकती है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तानी दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ