---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor ने मां के आशियाने को बना दिया होटल, कैसे मिलेगी Sridevi के आलीशान घर में एंट्री?

Sridevi House On Rent: जान्हवी कपूर ने अब अपनी मां के घर को रेंट पर रखने का फैसला ले लिया है। अब कोई भी एक्ट्रेस श्रीदेवी के घर में रह सकता है। लेकिन ये कैसे मुमकिन होगा और इसके लिए फैंस को क्या करना होगा चलिए जानते हैं। फैंस को एक्ट्रेस के घर में और भी कई सुविधाएं मिलेंगी।

Sridevi House On Rent
---विज्ञापन---

Sridevi House On Rent: श्रीदेवी (Sridevi) की मौत के बाद अब जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने मां का खरीदा पहला घर रेंट पर डालने का फैसला कर लिया है। अब कोई भी हवा हवाई के चेन्नई वाले आलीशान घर में आसानी से एंट्री ले सकता है क्योंकि अब उस घर को होटल में तब्दील कर दिया गया है। लेकिन इस घर में कैसे और किन खास लोगों को एंट्री मिल सकती है चलिए जानते हैं।

दरअसल, जिस घर में खुशी और जान्हवी ने अपना बचपन बिताया है अब उसे Airbnb ने 11 मशहूर प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इसका मतलब है कि किराया देकर आप इस घर में कुछ वक्त बिता सकते हैं। साथ ही आपको इस दौरान जान्हवी कपूर से मिलने का भी मौका मिलेगा। वो अपने घर में रहने वाले लोगों से मिलेंगी और उनसे बात भी करेंगी। 12 मई से इस घर के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस के फैंस उनसे जुड़ी यादों को भी देख सकते हैं। इस घर में श्रीदेवी की बनाई हुई पेंटिंग भी मौजूद है।

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2024 07:58 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola