Congress Speaker Raised Question: कांग्रेस की प्रवक्ता टीना कर्मवीर ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए हैं। लाइव टीवी डिबेट में उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं? जो वे ही सीजफायर की घोषणा कर रहे हैं। वे ही जेट विमानों की बात कर रहे हैं? आखिर सच क्या है उनके दावों का? वे अब तक 25 बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया, आखिर इसका सच क्या है?
PM मोदी से की जवाब देने की अपील
टीना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में जवाब दें। 140 करोड़ लोगों के मान-सम्मान की बात है। उन बहनों के सम्मान की बात है, जिनके सुहाग पहलगाम आतंकी हमले में उजड़ गए। अगर ट्रंप खुलकर बोल सकते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी क्यों नहीं बोलते? क्यों वे ट्रंप को चुप नहीं करा पा रहे हैं? जब तक प्रधानमंत्री मोदी खुद जवाब नहीं देंगे, सवाल खड़ा रहेगा। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया, जिसमें भारत के 5 जेट विमान मार गिराए गए थे।
भारत-पाकिस्तान युद्ध और सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा किए जा रहे दावों पर ही सियासत गरमाई हुई है। देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…