Israel Iran War

मिडिल ईस्ट में फिर मचेगी तबाही! इजराइल को दहलाने का ईरान ने बनाया नया प्लान

Iran Attack on Israel before America Election 2024: ईरान ने एक बार फिर इजराइल पर हमले की तैयारी कर ली है। इसका खुलासा हालिया रिपोर्ट में हुआ है। खबरों की मानें तो अमेरिकी चुनाव से पहले ईरान इजराइल पर जोरदार हमला कर सकता है।

Iran Attack on Israel before America Election 2024: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के मिसाइल अटैक पर पलटवार करते हुए इजराइल ने सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए, तो अब ईरान फिर से जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान एक बार फिर इजराइल पर जोरदार हमले की तैयारी कर रहा है। यह हमला 5 नवंबर को अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले किया जा सकता है। इस खबर से एक बार फिर पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले अगले 4 दिन के भीतर ही ईरान इजराइल पर खतरनाक हमला करने वाला है। वहीं इजराइल ने भी ईरान को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इजराइल का कहना है कि अगर ईरान ने हमला किया तो उन्हें जवाब में दोगुना वापस मिलेगा। पूरी खबर के लिए देखें यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ