IPL 2026 में मोबाइल फोन से जुड़ा एक और विवाद आया सामने, RCB के स्टार खिलाड़ी पर उठे सवाल

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर ने एक मुकाबले के दौरान डग आउट में फोन का इस्तेमाल किया था. जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. अब एक और मोबाइल फोन विवाद सामने आ गया है.

Royal Challengers Bengaluru

Royal Challengers Bengaluru

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. जहां पर गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन करके आरसीबी की टीम ने मुकाबला जीत लिया. अब इस मुकाबले के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. आरसीबी के एक स्टार खिलाड़ी पर मुकाबले के दौरान मोबाइल फोन चलाने का आरोप लग रहा है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर भी ऐसा करने का आरोप लगा था. 

विज्ञापन

आरसीबी के स्टार पर लगा बड़ा आरोप 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने छोटी लेकिन अहम पारी खेली थी. जितेश ने सिर्फ 9 गेंदों में ही ताबड़तोड़ 23 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 2 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. मैच के दौरान ही जितेश शर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 स्टोरी लगाई है. इस स्टोरी के कारण ही जितेश पर सवाल खड़े होने लगे हैं कि कैसे मैच के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. दरअसल आईपीएल के नियमों के मुताबिक मैच के दौरान कोई भी खिलाड़ी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. ड्रेसिंग रूम या मैदान के आस पास भी कोई खिलाड़ी फोन को छू नहीं सकता है. ऐसे में जितेश ने क्या फोन का यूज किया है या नहीं, ये बड़ा सवाल है. 

विज्ञापन

जितेश शर्मा पर हो सकता है बड़ा एक्शन 

फिलहाल बीसीसीआई ये जानना चाहता है कि जितेश शर्मा ने ही ये पोस्ट किया था या उनके मैनेजर, फैमिली मेंबर और सोशल मीडिया टीम में से किसी ने ऐसा किया. आरसीबी टीम मैनेजमेंट ने अभी तक इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि उसके बाद भी बीसीसीआई इस मामले की जांच कर सकते हैं. उसके बाद अगर जितेश दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है. फिलहाल जितेश शर्मा की फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है. वो बल्ले के साथ योगदान देने में सफल नहीं हो रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ